भागलपुर, जुलाई 10 -- भागलपुर, प्रधान संवाददाता।आईआईटी की टीम ने गुरुवार की रात भी लगातार दूसरे दिन विक्रमशिला सेतु की जांच की। इस दौरान रात 10 बजे के बाद सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक लिया गया और आईआईटी की टीम ने पूरे सेतु की गहन जांच पड़ताल की। रात 10 बजे के बाद ट्रैफिक को डाइवर्ट कर दिया गया था। विक्रमशिला सेतु की ओर वाहनों का प्रवेश रोक दिया गया था। हालांकि शुक्रवार सुबह तक जांच पूरी हो जाएगी और इसके बाद सेतु पर ट्रैफिक ब्लॉक फिलहाल नहीं लिया जाएगा। इसके लिए पहले ही जिला प्रशासन की ओर से संयुक्तादेश निकाला गया था। रात में ट्रैफिक डीएसपी सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: भागलपुर : विक्रमशिला सेतु पर आज रात भी नहीं चलेंगी गाड़ियां सेतु की ओर जाने वाले रास्ते पर जाम न लगे, इसके लिए नवगछिया की ओर से भी पुलिकर्मी ...