भागलपुर, मार्च 12 -- विक्रमशिला की ऐतिहासिक धरती पर पर्यटन विभाग एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव के उद्घाटन या समापन समारोह में राज्य सरकार के किसी भी मंत्री का कार्यक्रम तय नहीं होने से इलाके के लोगों में क्षोभ देखा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नालंदा समेत राज्य के अन्य महोत्सवों में मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और सरकार के कई मंत्री शामिल होते हैं, लेकिन विक्रमशिला महोत्सव में उनका नहीं आना क्षेत्र की उपेक्षा दर्शाता है। बताया जा रहा है कि विधायक सह प्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर का भी इस महोत्सव में कोई कार्यक्रम नहीं रखा गया है। जिले के सांसद, सभी विधायकों, विधान पार्षदों तथा जिला परिषद अध्यक्ष को आमंत्रित किया गया है और उनके नाम आमंत्रण पत्र में शामिल हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...