भागलपुर, मार्च 10 -- आगामी विक्रमशिला महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी और आयोजन समिति के सदस्य तैयारी में जुट गए हैं। महोत्सव स्थल पर भव्य मंच और पंडाल का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। यहां हैंगर पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके साथ ही स्टॉल निर्माण, मंच-पंडाल की सजावट, मुख्य द्वार और तोरण द्वार का निर्माण भी जारी है। महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाली दंगल प्रतियोगिता के लिए स्थल के पीछे की जमीन का चयन किया गया है। वहीं पर्यटन विभाग द्वारा अर्जित जमीन पर लगी फसलों को प्रशासन की ओर से किसानों को बुलाकर कच्ची एवं अधपकी अवस्था में ही कटवाया जा रहा है। किसान भारी मन से अपनी फसल कटवा रहे हैं। कई लोग फसल को मवेशियों के चारे के रूप में काटकर ले जा रहे हैं। महोत्सव स्थल के पीछे वीआईपी अतिथियों के वाहनों के लिए पार्किंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.