भागलपुर, मार्च 7 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि 13 से 15 मार्च तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव की तैयारी तेज हो गई है। शनिवार को महोत्सव स्थल पर निकटवर्ती पंचायतों के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की जाएगी। प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन ने बताया कि बैठक में आसपास के पंचायतों के मुखिया, सरपंच व पंचायत समिति सदस्यों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में महोत्सव के सफल आयोजन को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग पर चर्चा की जाएगी। बैठक में अंतिचक, ओरियप, रामपुर, रामजानीपुर, श्यामपुर, एकडारा, बीरबन्ना और मथुरापुर पंचायत के जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.