भागलपुर, फरवरी 24 -- विक्रमशिला महोत्सव की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी राजीव रंजन एवं अंचलाधिकारी सुप्रिया ने महोत्सव स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पर्यटन विभाग द्वारा अर्जित भूमि पर लगी फसलों को किसानों से दो दिनों के भीतर काटकर हटाने का निर्देश दिया गया। 27 और 28 फरवरी को स्थल का समतलीकरण कार्य किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष संजीव कुमार ने कुश्ती स्थल को ऊंचा करने का सुझाव दिया। महोत्सव के लिए मंच, ड्रेसिंग रूम, वीआईपी रूम एवं पंडाल निर्माण को लेकर टेंट निर्माता सुप्रिया भारतीय ने भी स्थल का मुआयना किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएसओ मनीष कुमार, मुखिया ललिता देवी, डॉ. प्रवीण कुमार राणा सहित अन्य मौजूद रहे। अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्र गुप्ता के निर्देशन में इस वर्ष महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने की तैयारी शुरू कर दी गई है।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.