कटिहार, मई 4 -- मनिहारी। निज संवाददाता विक्रमशिला पुल का स्लैब ध्वस्त होने से भागलपुर सहित आसपास के जिलों में फंसे लोगों को सोमवार को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालांकि स्टीमर की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गयी। बावजूद लोगों को बांका से मनिहारी (कटिहार) पहुंचने में काफी परेशानी हुई। कटिहार जिले के मनिहारी क्षेत्र के उत्तरी कांटाकोश पंचायत के मिरकेल गांव के संतलाल मंडल के पुत्र बिरजु की बारात रविवार की रात भागलपुर से सटे मुंगेर जिला के बगंरवा गांव गया था। मगर बारातियों की खुशी उस समय परेशानी का कारण बन गया। जिस समय उन्हें रात दो बजे पता चला कि विक्रमशिला पुल टूट गया। यह भी पढ़ें- पूर्णिया से भागलपुर के लिए जाने वाली सरकारी बस नवगछिया तक इस पुल से होकर अब गाड़ियों का परिचालन नहीं हो पाएगा।बारात में शामिल योगेन्द्र मंडल, लालचन मंडल, स...