मधुबनी, मई 4 -- मधुबनी,हिन्दुस्तान टीम। भागलपुर में गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के बंद होने का असर मधुबनी सहित पूरे मिथिला के कारोबार पर पड़ेगा। सप्लाई चेन प्रभावित होने से छोटे व्यापारियों का व्यापार प्रभावित हो सकता है। जिले से बड़े पैमाने पर विक्रमशिला पुल से होकर आम व लीची के सीजन में इन फलों की सप्लाई होती थी। लेकिन इस बार पुल बंद होने का असर केला, आम व लीची फलों की सप्लाई पर पड़ सकता है। भागलपुर से सिल्क कपड़े जो व्यवसाई मंगाते थे, अब दूसरे रूट से मंगाने में लागत खर्च बढ़ेगा। लगन के मौसम होने से व्यापारियों का कारोबार प्रभावित होगा। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल क्षतिग्रस्त, कटिहार-भागलपुर कनेक्टिविटी पर बड़ा झटका बिहार मोटर ट्रांसपोर्ट फेडरेशन के मधुबनी जिलाध्यक्ष उमाशंकर ठाकुर उर्फ मुन्ना ठाकुर ने बताया कि बताया कि पुल बंद होने से यात...