भागलपुर, दिसम्बर 15 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बरारी थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के रहने वाले बुजुर्ग नरसिंह प्रसाद से विक्रमशिला पुल पर छिनतई हुई। घटना को लेकर उन्होंने बरारी थाने में केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि घटना 11 दिसंबर को घटित हुई। वे बाइक से नवगछिया से भागलपुर आ रहे थे। तभी एक बाइक ने उनकी बाइक को ओवरटेक कर लिया। उस बाइक पर तीन लोग सवार थे। उन्होंने बाइक रोकने के बाद मारपीट शुरू कर दी और उनके पास से मोबाइल, पैसे और आधार कार्ड छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार बदमाश भागलपुर की तरफ भाग निकले। केस दर्ज किए जाने के बाद पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी पर अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.