देवघर, मई 4 -- देवघर,प्रतिनिधि। भागलपुर में विक्रमशिला पुल धंसने से देवघर जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में लोगों को आने-जाने में और माल ढुलाई में परेशानी होगी। यह पुल बिहार के नवगछिया, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार से भागलपुर और झारखंड से जुड़ने का मुख्य साधन था। यह भी पढ़ें- फारबिसगंज के कारोबारियों और यात्रियों पर बढ़ा आर्थिक बोझपुल धंसने के प्रभाव जिसके माध्यम से फल, सब्जी,अनाज एवं अन्य वस्तुओं का आवागमन जिला सहित आसपास के क्षेत्रों में होता है। पुल धंसने से अब वैकल्पिक मार्ग करीब एक सौ किलोमीटर लंबा हो गया है, जिससे अब परिवहन का किराया महंगा हो जाएगा। इससे फल, सब्जी, अनाज एवं अन्य वस्तुओं के आवागमन पर परिवहन लागत बढ़ेगी। जिससे बाजार में वस्तुएं भी महंगी हो सकती हैं। इस पुल के धंसने से स्थानीय व्यापारियों सहित आसपास क्षेत्र के व्यापारियोंऔर आ...