खगडि़या, मई 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता गंगा नदी पर बने विक्रमशिला पुल के रविवार की मध्य रात्रि क्षतिग्रस्त होने से जिले के लोगों की समस्याएं बढ़ गई है। पहले महेशखूंट के रास्ते लोग बसों अथवा अन्य वाहनों से आवाजाही करते थे, लेकिन अब यह रास्ता बदल गया है। अब लोगों को मुंगेर के रास्ते आवााजाही करनी होगी। हालांकि खगड़िया जिला मुख्यालय से वाया महेशखूंट अथवा मुंगेर दोनों की दूरी सामान ही है। इसके बावजूद भी जिले के लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। खासकर महेशखंूट से पूरब दिशा यानि चौथम, बेलदौर प्रखंड के लोगों की दूरी बढ़ गई है। क्योंकि लोगों को अब महेशखंूट से खगड़िया तक यानि 18 किमी की दूरी बढ़ गई है। यह भी पढ़ें- विक्रमशिला पुल धंसने से फल व अनाज व्यापारियों पर पड़ेगा प्रतिकूल असरक्या होगा अब रूट जानकारी के अनुसार अब भागलपुर जाने के लिए लोगों को खगड़िया ज...