भागलपुर, अगस्त 23 -- बिहार के भागलपुर में गंगा नदी पर स्थित विक्रमशिला पुल को इस महीने मरम्मत के लिए बंद नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की है। सीएम ने रविवार को श्रावणी मेला कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा नदी में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विक्रमशिला सेतु के मरम्मत कार्य को कुछ दिन और स्थगित करने का प्रस्ताव आया है। उन्होंने संबंधित विभाग के मंत्री और अधिकारियों को विक्रमशिला सेतु की बंदी को 15 दिन और टालने के लिए कहा है। दरअसल, विक्रमशिला सेतु के टूटे हुए हिस्से पर बने अस्थायी बेली ब्रिज को हटाकर स्थायी स्लैब लगाए जाएंगे। बिहार राज्य पुल निर्माण निगम और भागलपुर जिला प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी कर ली थी। 29 अगस्त (28 अगस्त की आधी रात) से विक्रमशिला पुल (भागलपुर ब्रिज) पर आवागमन को 3 महीने के लिए पूरी त...