भागलपुर, मार्च 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। विक्रमशिला की ऐतिहासिक धरती पर पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय विक्रमशिला महोत्सव का शुक्रवार को विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने कहा कि विक्रमशिला क्षेत्र के समग्र विकास के लिए भारत सरकार और बिहार सरकार मिलकर कार्य कर रही है। इस ऐतिहासिक क्षेत्र को पर्यटन और शिक्षा के केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।उन्होंने कहा कि विक्रमशिला वह पवित्र धरती है, जहां कभी हजारों देश-विदेश के विद्यार्थियों को शिक्षा दी जाती थी। यहां प्रस्तावित केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण के बाद देश-विदेश से विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने आएंगे। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय का निर्माण कार्य प्रगति पर है और पर्यटन विभाग द...