भागलपुर, अक्टूबर 29 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। छठ पूजा के बाद मंगलवार को विक्रमशिला एक्सप्रेस की जनरल बोगियों में यात्रियों को चढ़ाने के लिए रेल प्रशासन को मशक्कत नहीं करनी पड़ी। ट्रेन में उम्मीद से काफी कम संख्या में यात्री चढ़े। ट्रेन में चार जनरल बोगियां हैं। जिसमें चार सौ यात्रियों के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन मंगलवार को करीब डेढ़ सौ यात्री ही चढ़े। इसकी वजह से मारामारी की स्थिति नहीं रही। बुधवार से भीड़ बढ़ने की संभावना है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए एडीआरएम शिव प्रसाद कुमार यहां दो दिन के लिए कैंप करेंगे। इधर, विक्रमशिला एक्सप्रेस में भीड़ कम थी, लेकिन अपने तय समय से आधा घंटे अधिक देरी से भागलपुर स्टेशन से रवाना हुई भागलपुर से मुजफ्फरपुर तक चलने वाली जनसेवा एक्सप्रेस सहित लोकल ट्रेनों में भीड़ रही। चढ़ने के लिए मारामारी की स्थिति थी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.