घाटशिला, मई 10 -- मुसाबनी। प्रखंड अंतर्गत गोहला पंचायत के विक्रमपुर सबर टोला में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की ओर से जलमीनार मरम्मतीकरण योजना का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया गया। घाटशिला विधायक सोमेश सोरेन की अनुपस्थिति में विधायक प्रतिनिधि रॉबिन सोरेन ने जलमीनार मरम्मतीकरण कार्य का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की उपस्थिति में नल खोलकर पानी चालू किया। यह मरम्मतीकरण योजना लगभग 22 लाख रुपये की लागत से पूरी की जाएगी, जिसके तहत कुल 31 जलमीनारों का मरम्मतीकरण किया जाएगा। ग्रामीणों ने योजना शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में पेयजल समस्या से काफी राहत मिलेगी। मौके पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रधान सोरेन, जिला कोषाध्यक्ष काली पदो गोराई, पालु माझी, गणेश टुडू, गोहला पंचायत के मुखिया पर्वत हांसदा, विक्रमपुर ग्राम प्रधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.