धनबाद, मार्च 7 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के विक्ट्री कोलियरी के समीप होली के दिन मारपीट मामले में विक्ट्री की ममता देवी की शिकायत पर झरिया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार मनोज पासवान व ऋतिक पासवान को शुक्रवार को जेल भेज दिया है। अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस छापामारी कर रही है। बुधवार को विक्ट्र में मामूली विवाद में हुई मारपीट में आधा दर्जन महिला एवं पुरुष घायल हुए थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...