नई दिल्ली, मई 22 -- भारतीय ग्राहकों के बीच मिड-साइज (4.2m से 4.5m) एसयूवी की डिमांड हमेशा से रही है। अगर बीते महीने यानी अप्रैल, 2026 में हुई इस सेगमेंट की बिक्री की बात करें तो हुंडई क्रेटा (Hyundai Creta) ने टॉप पोजीशन हासिल कर लिया। हुंडई क्रेटा को बीते महीने कुल 15,291 नए ग्राहक मिले। हालांकि, इस दौरान सालाना आधार पर क्रेटा की बिक्री में 10.14 पर्सेंट गिरावट देखी गई है। जबकि ठीक एक साल पहले यानी अप्रैल, 2025 में यह आंकड़ा 17,016 यूनिट्स था। आइए जानते हैं इस सेगमेंट की दूसरी 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी की बिक्री के बारे में विस्तार से।दूसरे नंबर पर रही मारुति विक्टोरिस बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर मारुति सुजुकी विक्टोरिस रही। मारुति विक्टोरिस ने अप्रैल, 2026 में कुल 13,701 यूनिट एसयूवी की बिक्री की है। जबकि तीसरे नंबर पर ब...