विक्टर एक्सेलसन के संन्यास पर लक्ष्य सेन हुआ भावुक, बोले- ये चीज आपको बनाती है सबसे अलग
नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने दो बार के ओलंपिक चैंपियन विक्टर एक्सेलसन के संन्यास की घोषणा के बाद एक भावुक संदेश में कहा कि बैडमिंटन जगत उन्हें 'खेल के इतिहास के महानतम खिलाड़ियों में से एक' के रूप में याद रखेगा। एक्सेलसन ने लगातार पीठ के दर्द से जूझने के कारण बुधवार को संन्यास की घोषणा कर दी। डेनमार्क के इस 32 वर्षीय खिलाड़ी ने टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे जबकि 2017 और 2022 में वह विश्व चैंपियन बने थे। लक्ष्य ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, ''बैडमिंटन आपके जैसे खिलाड़ी को पाकर धन्य है और आपको इस खेल के महानतम खिलाड़ियों में से एक के रूप में याद रखेगा। जो चीज आपको वास्तव में सबसे अलग बनाती है, वह यह है कि आप एक बहुत अच्छे इंसान हैं। आपको भविष्य के लिए शुभकामनाएं।'''एक महीने पहले मेरी उनसे बात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.