मुजफ्फर नगर, मार्च 19 -- मुजफ्फरनगर विक्की त्यागी हत्याकांड की कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट ने सुनवाई व हैड कांस्टेबल से जिरह के लिए 6 अप्रैल की तिथि नियत की है।एडीजीसी आशीष कुमार त्यागी ने बताया कि चरथावल के गांव पावटी निवासी कुख्यात विक्की त्यागी की 16 फरवरी 2015 को कोर्ट में पेशी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या को सागर मलिक ने अंजाम दिया था। मामले में सीबीसीआईडी ने विवेचना कर चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की थी। हत्याकांड की सुनवाई एडीजे प्रथम विष्णु चंद्र वैश्य की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में उस समय गारद में तैनात रहे हैड कांस्टेबल संत कुमार से जिरह चल रही है। एडीजीसी आशीष ने बताया कि मुख्य आरक्षी ने गवाही दी थी कि आरोपी सागर मलिक कोर्ट में वकील की वेशभूषा में आया था और उसके हाथ में फाइल भी थी, जिसने कोर्ट में विक्की त्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.