देहरादून, अप्रैल 10 -- डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह सप्ताह के तहत शुक्रवार दोपहर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हिमाचल के लोक गायक विक्की चौहान और ठाकुर रघुवीर सिंह ने एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुति दी। उन्होंने छात्रों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। विक्की चौहान ने झुमके झुमके, किंदे चाली बांठणों किंदे चाली तू समेत कई गाने गाए। छात्र उनके गानों पर नाटी करते नजर आए। हिमाचली कलाकार पीहू जिंटा ने नग बढ़िया कुमाऊनी गाने पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत रहे। उन्होंने विशिष्ट अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही छात्रों को शुभकामनाएं दी। विधायक विनोद चमोली ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। पूर्व महासचिव उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी संजय कनोजिया ने कहा कि छात्र जीवन व्यक्...