बागपत, मार्च 12 -- दाहा। दोघट के धूमसिंह फार्म हाउस में हुई विक्की उर्फ विवेक की हत्या मामले में पकड़े गए आरोपी यशवीर उर्फ रजत को दोघट पुलिस ने जेल भेजा है। पुलिस को आरोपी के पास से 315 बोर के दो तमंचे व एक कारतूस मिला है। आरोपी ने पुलिस के सामने हत्या का कारण सिर्फ बदला लेना ही बताया। दोघट कस्बे में सतेंद्र की बेटी नेहा की बरात शामली जनपद के बहावड़ी गांव से आई थी। मंगलवार रात शादी समारोह की रस्में धूमधाम से चल रही थी कि अचानक हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बहावड़ी निवासी पूर्व प्रधान बबली के पति विक्की उर्फ विवेक पुत्र वेद सिंह की हत्या कर दी। जिसमें हत्या कर भाग रहा एक हमलावर यशवीर उर्फ रजत कंटीले तारों में उलझ गया और भीड़ ने उसे पकड़कर उसकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी दोघट केवल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी से एक 315 बोर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.