बोकारो, दिसम्बर 24 -- बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो निवासी विक्की कुमार को झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और युवाओं में खुशी है। विक्की कुमार ने यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में प्रदेश सचिव पद पर जीत दर्ज की है। इससे पहले वे झारखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस में स्टेट कोऑर्डिनेटर के पद पर रहकर संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं। प्रदेश सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद विक्की कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे युवाओं की आवाज़ को मजबूती से उठाएंगे और संगठन को जमीनी स्तर पर और सशक्त बनाएंगे। उनकी इस सफलता पर बोकारो सहित पूरे झारखंड के यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी है और उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.