बलिया, जनवरी 28 -- भीमपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के इब्राहिमपट्टी निवासी 25 वर्षीय विक्की पटेल की मौत पर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। पुलिस पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। वैसे पुलिस इसे आत्महत्या मानकर ही तहकीकात कर रही है। विक्की सोमवार की शाम गांव में आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला था। मंगलवार की सुबह गांव के लोगों की नजर जननायक चंद्रशेखर अस्पताल के सामने सागौन के पेड़ से लटक रहे उसके शव पर पड़ी तो हलचल मच गयी। कुछ देर में ही भीड़ जुट गयी तथा परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गये। पुलिस सूत्रों की मानें तो युवक अपने ही टी-शर्ट का फंदा बनाकर लटक गया था। कुछ लोग इसे हत्या तो कुछ आत्महत्या की आशंका व्यक्त कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की बात सामने आयी है। बताया जाता है कि मृतक...