पीलीभीत, जनवरी 9 -- कलीनगर। रामलीला मैदान में चेयरमैन प्रतिनिधि राजेश भारती के तत्वावधान में आयोजित कलीनगर यूथ क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-3 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में विक्का इलेवन पीलीभीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पलास एकेडमी रुद्रपुर को 30 रनों से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पलास एकेडमी रुद्रपुर ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विक्का इलेवन पीलीभीत ने 16 ओवर में सभी विकेट खोकर 177 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से नावेद ने 49 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा सद्दाम ने 25, नाजिम ने 22, हफीज और लालू ने 19-19, तुषार ने 12 तथा सोनू ने 11 रन बनाए। पलास एकेडमी की ओर से अभिषेक ने 3 विकेट झटके, जबकि प्रदीप और दीपचंद को 2-2 विकेट मिले। गगन, हिमांशु और राजा ने 1-1 सफलता हासिल की।लक्ष्य क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.