कौशाम्बी, मार्च 3 -- नगर पंचायत चायल के आजाद नगर में रमजान के पाक महीने की रौनक के बीच विकेश विश्वकर्मा पुत्र बिहारीलाल विश्वकर्मा ने 22वें साल भी रोजा रखा। वह परिवार का गुजारा करने के लिए दिन में मजदूरी करते हैं और शाम होते ही समय से घर पहुंचकर रोजा खोलते हैं। ऐसा करने में उनको परिवार का पूरा सहयोग मिलता है। विकेश ने बताया कि वह दस साल की उम्र से हर साल रोजा रख रहे हैं। आज से 22 साल पहले एक पीर बाबा के ज्ञान भरे उपदेश से प्रेरित होकर उन्होंने रोजा रखना शुरू किया। यह रोजा उनके स्वास्थ्य के लिए भी बहुत हितकारी साबित हुआ। रोजा रखकर काम करने के दौरान शुरुआत में भूख-प्यास का एहसास होता है। लेकिन बाद में शरीर पूरी तरह अभ्यस्त हो जाता है और काम करने में कोई दिक्कत नहीं होती। विकेश रोजा रखकर सुबह घर पर पूजा-पाठ भी करते हैं। उन्हें घर-परिवार का प...