नई दिल्ली, अप्रैल 27 -- आईपीएल 2026 के 38वें मुकाबले में रविवार रात लखनऊ के इकाना स्टेडियम में सुनील नरेन ने वो कारनामा कर दिखाया है, जिसे वर्षों याद रखा जाएगा। 26 अप्रैल लखनऊ सुपर जायंटस् और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में दोनों ही टीमों के स्कोर बराबर हो गया और नतीजा सुपर ओवर में चला गया। सुपर ओवर से पहले दोनों ही टीमें 20 ओवर में 155-155 का स्कोर ही बना सकीं। सुपर ओवर शुरू होते ही केकेआर के कप्तान ने अपनी टीम की ओर से गेंदबाजी का जिम्मा अनुभवी सुनील नरेन को दिया। केकेआर की ओर से सुपर ओवर डालने आए सुनील नरेन ने पहली ही गेंद पर निकोलस पूरन को शून्य के स्कोर पर क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद अगली गेंद पर पंत ने 1 रन लिया और स्ट्राइक पर एडेन मार्करम आए जिन्हें नरेन ने एक बार फिर रिंकू के हाथों कैच आउट करा दिया। इस तरह एलए...