नई दिल्ली, नवम्बर 13 -- भारतीय गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने न्यूजीलैंड के बल्लेबाज टिम सीफर्ट को जैसे ही आउट किया तो दोनों पिच पर ही भिड़ने की स्थिति में आ गए थे। दोनों के बीच पहले तू-तू, मैं-मैं इस मैच में हो चुकी थी। ऐसे में आखिरी लड़ाई जब बराड़ ने जीत ली तो उन्हें आउट करने के बाद सीफर्ट के साथ कुछ शब्दों का आदान-प्रदान हुई। दोनों भिड़ने की स्थिति में थे, लेकिन विराट कोहली जल्द से दोनों के बीच आ गए और मामले को शांत कराया। अगर थोड़ा भी दोनों आगे चलकर धक्का-मुक्की करते तो फिर मामला मैच रेफरी तक पहुंच सकता था। दरअसल, टिम सीफर्ट दमदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे थे। उधर, गुरनूर बराड़ अच्छी गेंदबाजी कर रहे थे, लेकिन उनके पिछले ओवर में और फिर जिस ओवर में सीफर्ट आउट हुए, उस ओवर में भी उन्होंने रन बनाए थे। इसी दौरान कुछ बातचीत दोनों के बीच हुई थी, ले...