रांची, फरवरी 16 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची नगर की राजनीति पर तीखा प्रहार करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं ने कहा कि विकृत रांची बनाने वाले लोग आज विकसित रांची की बात कर रहे हैं, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। सोमवार को आयोजित प्रबुद्ध कांग्रेस जनों की बैठक में कांग्रेस के महासचिव आलोक कुमार दुबे, मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव, शशिभूषण राय, सुरेन्द्र सिंह, डॉ. तौसिफ आलम, आदित्य विक्रम जायसवाल, निरंजन पासवान और अनिल सिंह उपस्थित थे। बैठक में रांची की वर्तमान स्थिति, नगर निकाय चुनाव और भाजपा की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की गई। आलोक कुमार दुबे ने सात बार के विधायक सीपी सिंह से सीधा सवाल किया कि वे अपने दिल पर हाथ रखकर बताएं कि रांची के विकास के लिए उन्होंने अब तक क्या ठोस कार्य किया है। उन्होंने कहा कि वर्षों तक प्रतिनिधित्व कर...