नई दिल्ली, मार्च 26 -- आदित्य धर की धुरंधर: द रिवेंज बॉक्स ऑफिस पर कमाल मचा रही है। फिल्म ने 7 दिन में भारत में 600 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के साथ-साथ फिल्म की सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है। आम जनता से लेकर सिलेब्स तक फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की चर्चा के बीच विकी कौशल ने बताया कि उन्हें फिल्म का पहला पार्ट काफी पसंद आया था, लेकिन अबतक उन्होंने फिल्म का दूसरा पार्ट नहीं देखा है।दिल्ली में फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनें विकी कौशल? दिल्ली के 2026 अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर विकी से धुरंधर: द रिवेंज के बारे में सवाल किया गया। हालांकि उन्होंने कहा कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन उन्होंने निर्देशक और कलाकारों के अभिनय की सराहना की। यह भी पढ़ें- धुरंधर 2 ने 7 दिनो...