विकासनगर, नवम्बर 27 -- बिजली लाइनों की मरम्मत के कारण विकासनगर में गुरुवार को करीब 35 हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह दस बजे बिजली गुल होने से लोगों को पानी के साथ ही अन्य परेशानियों से जूझना पड़ा। शाम को पांच बजे आपूर्ति सूचारु होने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली। विकासनगर क्षेत्र में वर्तमान में ऊर्जा निगम विद्युत फीडरों में लाइनों की मरम्मत का कार्य कर रहा है। 11 केवी फीडरों में बेयर कंडक्टर को एएएसी (ऑल एल्युमीनियम अलॉय कंडक्टर) में बदलने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए ऊर्जा निगम अलग-अलग दिन विभिन्न क्षेत्रों में सुबह दस बजे से लेकर शाम पांच बजे तक सात घंटे बिजली कटौती की जा रही है। जिससे लोग परेशान हैं। सर्दी शुरू होते ही ऊर्जा निगम की ओर से मरम्मत कार्य पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि मार्च, अप्रैल में मरम्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.