विकास हत्याकांड में महिला सहित तीन को जेल
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मीनापुर। मझुअर निवासी विकास कुमार हत्याकांड के तीन आरोपितों को रामपुहरि पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानेदार शिवेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि आरोपित पवन सहनी, प्रमोद सहनी और चंदू देवी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि विकास अपनी मौसी के घर शनिवार को वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आया था, जहां उसकी हत्या कर शव चौर में फेक दिया गया था। मामले में परिजनों ने चार लोगों को नामजद किया था। यह भी पढ़ें- विकास हत्याकांड में चार नामजद, पांच को उठाया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.