बलरामपुर, मई 31 -- बलरामपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश शैक्षिक सामान्य शिक्षा संवर्ग सेवा समूह-ख के तहत जारी स्थानांतरण आदेश में बलरामपुर के बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) शुभम शुक्ल का तबादला कर उन्हें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) हरदोई में वरिष्ठ प्रवक्ता पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं उनके स्थान पर विकास चंद्र श्रीवास्तव को बलरामपुर का नया बीएसए बनाया गया है। विकास चंद्र श्रीवास्तव वर्तमान में बस्ती जनपद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज, गोठवा-रुधौली में प्रधानाचार्य पद पर कार्यरत थे। राज्यपाल के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय की तरफ से जारी आदेश के अनुसार वह सोमवार को बलरामपुर पहुंचकर अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे। यह भी पढ़ें- यूपी के कई विभागों में बड़े पैमाने पर तबादले, 26 ARTO, 6 आबकारी उपायुक्त, 30 BSA इधर से उधर इस...