विकास शुरू करने से पहले जांच के निर्देश
फरीदाबाद, मई 13 -- नूंह, सरसमल। जिला परिषद एवं पंचायती राज संस्थाओं के अधिकारियों की बैठक में बुधवार को ग्रामीण विकास योजनाओं और विकास कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक में डी-प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों की प्रगति, स्वच्छता व्यवस्था और जलभराव की समस्या को लेकर चर्चा हुई। अधिकारियों को विकास कार्य शुरू करने से पहले उनकी व्यवहारिकता की पूरी जांच करने के निर्देश दिए गए। उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि जिन विकास कार्यों को डी-प्लान में शामिल किया गया है, उन्हें शुरू करने से पहले उनकी फिजीबिलिटी जांचना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के निर्देश दिए। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत गांवों में साफ-सफाई व्यवस्था मजबूत करने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- ग्रामों में मूलभूत सुविधाओं पर अफसरों ने किया मंथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.