मुजफ्फरपुर, मार्च 7 -- मड़वन, एक संवाददाता। रक्सा स्थित शिवसागर धाम परिसर में शनिवार को विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन कांटी विधायक अजीत कुमार ने किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। शिविर में लोगों की समस्याओं को सुनकर कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया गया। शिविर में नल-जल योजना, बिजली, प्रधानमंत्री आवास योजना, श्रम विभाग से जुड़ीं समस्याएं, दलित बस्ती की मूलभूत सुविधाएं, आंगनबाड़ी केंद्रों की व्यवस्था, सड़क निर्माण तथा शिवसागर धाम के पास पुल निर्माण की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई। विधायक ने कहा कि चुनाव के दौरान जनता से किए गए वादों को वे पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं है। कार्यक्...