मुरादाबाद, मई 22 -- अचानक बढ़ी गर्मी से विकास विभाग के कार्यालयों में बिजली की खपत बढ़ गई है। विभाग की ओर से लिए गए 29 किलोवाट की क्षमता बढ़वाई जाएगी। कार्यालयों में रोजाना हर दिन 40 किलोवाट बिजली की खपत है। जिला विकास अधिकारी जीबी पाठक का कहना है कि जल्द ही विभाग की ओर से क्षमता वृद्धि कराई जाएगी। बुधवार को लोड बढ़ने की वजह से केबिल फुंक गई थी। डीडीओ ने बताया कि प्रदेश भर के सभी विकास भवन और खंड विकास अधिकारी कार्यालयों के बिजली बिल का भुगतान आयुक्त ग्राम्य विकास की ओर से किया जाता है। यह भी पढ़ें- दो करोड़ किलोवाट बिजली क्षमता बढ़े तो मिले 24 घंटे बिजली

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...