हरिद्वार, अप्रैल 26 -- जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय एनआईसी सभागार में उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विकास योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने डिजिटल क्रॉप सर्वे (डीसीएस) की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कृषि, उद्यान एवं गन्ना विकास विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसानों के खसरा-खतौनी का ऑनलाइन सर्वे एक सप्ताह के भीतर हर हाल में पूरा किया जाए। डीएम ने स्पष्ट किया कि तय लक्ष्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपजिलाधिकारियों और तहसीलदारों को निर्देशित किया कि किसानों की भूमि के अंश निर्धारण का कार्य तेजी से पूरा कराने के लिए लेखपालों को सक्रिय किया जाए और इसमें कोई विलंब न हो। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.