गया, मार्च 13 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को जिला पदाधिकारी शशांक शुभंकर की मौजूदगी में नगर निगम, बुडको तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री शहरी समग्र विकास योजना के तहत बुडको द्वारा कराए जा रहे कार्यों और गया टाउन विधानसभा क्षेत्र में चल रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति व गुणवत्ता पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक के दौरान डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक योजना के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों और विभागीय अधिकारियों की एक संयुक्त समिति गठित की जाए, जो संबंधित मोहल्लों के लोगों को योजनाओं के प्राक्कलन और कार्यों की जानकारी उपलब्ध कराए। साथ ही उन्होंने स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.