लातेहार, अप्रैल 7 -- बालूमाथ, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को बीडीओ सोमा उरांव की अध्यक्षता में प्रखंड क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड स्तर के सभी संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। बीडीओ सोमा उरांव ने कहा कि सभी योजनाओं को पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से संचालित किया जाए,ताकि सरकार की योजनाओं का सीधा लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंच सके। उन्होंने समयबद्ध तरीके से कार्य पूर्ण करने पर विशेष जोर देते हुए लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी केतन गुप्ता एवं आवास योजना के प्रखंड समन्वयक कुश कुमार ने मनरेगा योजना के अंतर्गत मजदूरी भुगतान की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने मनरेगा सॉफ्ट के माध्यम...