भागलपुर, जनवरी 29 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। शहर के विकास कार्यों की धीमी रफ्तार और पाइपलाइन बिछाने के नाम पर खोदी गई सड़कों की बदहाली को लेकर नगर आयुक्त किसलय कुशवाहा ने सख्त रुख अख्तियार किया है। बुधवार को अपने कार्यालय वेश्म में बुडको के पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्माणाधीन परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नगर आयुक्त ने विशेष रूप से वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली और इनके क्रियान्वयन में हो रही देरी पर जवाब तलब किया। बैठक में नगर आयुक्त ने बुडको के अधिकारियों को कड़ा निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने या मरम्मत कार्य के लिए शहर में जहां भी सड़कें खोदी गई हैं, उन्हें तुरंत दुरुस्त कराया जाए ताकि नागरिकों ...