रांची, जून 15 -- खूंटी, संवाददाता। उपायुक्त मो. जावेद हुसैन ने जिला स्तरीय समन्वय समिति (विकास) की बैठक में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, लाभुक चयन में पारदर्शिता और कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

बैठक का आयोजन बैठक सोमवार को समाहरणालय सभागार में आयोजित की गई, जिसमें केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में अधिक से अधिक लाभुकों को जोड़ने, चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता रखने, सत्यापन के बाद ही भुगतान करने और जियो टैगिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सहकारिता विभाग को गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित करने, स्वीकृत गोदामों का कार्य तेज करने, कोल्ड स्टोरेज का संचालन शुरू कराने तथा धान अधिप्राप्ति शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने को कहा ...