बिजनौर, मई 22 -- अल्हैपुर विकासखंड के सभागार में क्षेत्र पंचायत की सामान्य बैठक आयोजित की गई, जिसमें योजनाओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में अधिकारियों ने योजनाओं की जानकारी देते हुए विकास कार्यों को गति देने पर जोर दिया। बैठक में लघु सिंचाई विभाग के जेई राजवीर सिंह ने उथले, मध्यम गहरी एवं गहरे नलकूप योजनाओं की जानकारी देते हुए किसानों को मिलने वाले लाभ बताए। एडीओ सहकारिता शैलेंद्र नायक ने सहकारी समितियों के माध्यम से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहीं एडीओ पंचायत विवेक शर्मा ने पंचायत स्तर पर संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।बीडीओ यह भी पढ़ें- कोपा नपं की बैठक में विकास कार्यों के लिए हुए कई निर्णय त्रिलोक चंद्र ने गर्मी के मौसम में पेयजल व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा आगामी ...