महाराजगंज, मई 31 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। डीएम गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास भवन सभागार में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा की। आगामी एक वर्ष के लिए विभागवार लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने आईसीडीएस, बेसिक शिक्षा, ग्राम्य विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, वन, मनरेगा तथा राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सहित विभिन्न विभागों की योजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि शासन की प्राथमिकताओं को धरातल पर परिणाम के रूप में प्रदर्शित करना सभी अधिकारियों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने निर्देशित किया कि प्रत्येक विभाग आगामी एक वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य, समयबद्ध कार्ययोजना तथा अपेक्षित उपलब्धियों का प्रस्तुतीकरण तैयार कर प्रस्तुत करे। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण ...