विकास योजनाओं की प्रगति को परखा गया
हरदोई, मई 20 -- हरदोई। विकास भवन सभागार में जनपद स्तर पर संचालित विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। क्रिटिकल गैप, जीरो पॉवर्टी एवं आकांक्षात्मक ब्लॉकों के अंतर्गत संचालित योजनाओं, परियोजनाओं की प्रगति, गुणवत्ता एवं लक्ष्यपूर्ति की स्थिति परखी गई। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड के अंतर्गत विभिन्न विभागों की प्रगति की विभागवार समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण, योजनाओं के बेहतर अनुश्रवण एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अपेक्षित प्रगति लाने हेतु अधिकारियों को जवाबदेही तय की गई। समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश प्रदान किए गए।इसके बाद आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया गया कि पात्र लाभार्थियों का शत-प्रतिशत आयुष्मान कार्ड निर्माण सुनिश्चित किया जाए। ताक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.