रांची, अप्रैल 6 -- चान्हो,प्रतिनिधि। प्रखंड के बलसोकरा और हुरहुरी में उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को कृषि व पशुपालन मंत्री के निर्देश पर किया गया। शिलान्यास कांग्रेस पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष मो इस्तियाक ने किया। मौके पर मो. इस्तियाक ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना और लोगों को नजदीक में ही इलाज की सुविधा उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि उप स्वास्थ्य केंद्र बनने से स्थानीय लोगों को छोटे-मोटे इलाज के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा, इससे समय और खर्च दोनों की बचत होगी। वही जिप सदस्य आदिल ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार उसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि केंद्र के शुरू होने के बाद क्षेत्र के...