बिहारशरीफ, जनवरी 5 -- विकास योजनाओं का काम समय पर करें पूरा शेखपुरा, निज संवाददाता। डीएम शेखर आनंद ने कलेक्ट्रेट में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक की। राजस्व एवं पंचायती राज की समीक्षा के दौरान भूमि संबंधी मामलों का निपटारा ससमय करने का निर्देश दिया गया। ग्रामीण रोजगार की स्थिति और लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने पर जोर दिया गया। सड़कों की मरम्मत और नए भवन निर्माण की प्रगति रिपोर्ट फोटो के साथ उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। समीक्षा के दौरान डीएम ने कुछ योजनाओं की धीमी गति पर नाराजगी जाहिर की और स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और गुणवत्ता के साथ समझौता करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जा सकती है। बैठक...