गिरडीह, अप्रैल 11 -- हीरोडीह, प्रतिनिधि। हीरोडीह थाना अंतर्गत गोरटोली गांव के पूरे शरीर से दिव्यांग विनोद यादव अपने तीन छोटे-छोटे बच्चों के साथ अत्यंत दयनीय स्थिति में जीवन गुजार रहे हैं। उनके पास न तो स्थायी आय का कोई साधन है और न ही रहने के लिए पक्का मकान। रोजमर्रा की जरूरतें भी उनके लिए एक बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। जानकारी मिली है कि इस कठिन परिस्थिति में जहां समाज और व्यवस्था ने मुंह मोड़ लिया, वहीं विकास युवा क्लब हीरोडीह ने मानवता की मिसाल शुक्रवार को पेश की। क्लब के सदस्यों ने आगे बढ़कर न केवल इस परिवार की पीड़ा को समझा, बल्कि उनकी मदद के लिए हाथ भी बढ़ाया। क्लब द्वारा विनोद यादव को मकान निर्माण एवं परिवार के भरण-पोषण के लिए 26,500 रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई। यह सहयोग केवल एक आर्थिक मदद नहीं, बल्कि उस परिवार के लिए उम्मीद की...