विकास यात्रा निकाल योजनाओं की दी जानकारी, किया जागरुक
मऊ, जून 16 -- पूराघाट, हिन्दुस्तान संवाद। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहरोंज से रेवारिडीह तक विकास यात्रा निकाली। यात्रा के दौरान लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई का संदेश दिया गया। यात्रा का नेतृत्व भाजपा कोपागंज मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने किया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय राजभर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और गरीब कल्याण के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। फोरलेन सड़क जैसी परियोजनाओं से क्षेत्र के विकास को गति मिली है। मंडल अध्यक्ष हिमांशु राय ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। यह भी पढ़ें- बांकीपुर विस क्षेत्र में भाजपा ने घर-घर जनसम्पर्क किया इस दौरान कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.