अयोध्या, अप्रैल 13 -- अयोध्या, संवाददाता। बदलती अयोध्या में विकास के नाम पर जिन गरीबों के आशियाने उजड़ गए। कांशीराम आवासीय कालोनी में उन्हें बसा तो दिया गया। लेकिन उनकी सुध कोई नहीं ले रहा है। करीब 120 परिवारों को प्रशासन ने कॉलोनी में विस्थापित किया। लेकिन न तो उन्हें मकान बनवाने के लिए कोई जमीन मिली न ही प्रधानमंत्री आवास शहरी योजना का आवेदन करने के बाद भी लाभ मिल रहा है। कई बार इन लोगों ने अपनी आवाज प्रशासन तक पहुंचाने का प्रयास किया। लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।शहर के 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर स्थित कांशीराम आवासीय कालोनी है। यहां 220 मकान बने हुए हैं। 80 प्रतिशत आवासों में वह लोग रहते हैं जो मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार को पाल रहे हैं। विकास के दौरान इनमें अधिकतर लोगों के घर टूट गए तो उन्हें प्रशासन ने यहां लाकर रहने का सहारा दिया। ले...