नई दिल्ली, मार्च 29 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने पूर्वी दिल्ली के सबसे व्यस्त विकास मार्ग पर यातायात सुगम बनाने के लिए व्यवस्था में बदलाव किया है। साथ ही अनुचित पार्किंग करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। पुलिस का दावा है कि दोनों तरह के प्रयासों से अब 20 मिनट का सफर 14 मिनट का रह गया है। अतिरिक्त यातायात पुलिस आयुक्त विजयंता गोयल आर्या ने बताया कि कार्रवाई के अलावा यातायात को सुगम बनाने के लिए विकास मार्ग और मास्टरप्लान रोड पर कई अहम बदलाव किए गए हैं। लक्ष्मी नगर चौराहे को सिग्नल-फ्री बना दिया गया है, जिससे रुकावट खत्म हुई है। कड़कड़ी मोड़ जंक्शन को फ्लाईओवर और अंडरपास के जरिए फ्री-फ्लो ट्रैफिक के लिए नए सिरे से डिजाइन किया जा रहा है। मास्टरप्लान रोड पर कड़कड़ी मोड़ से प्रवेश प्रतिबंधित किया गया है, ताकि ...