सहारनपुर, अप्रैल 1 -- नकुड़। पांच साल का हिसाब जनता को समर्पित विकास महोत्सव कार्यक्रम में राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार जाति, धर्म व पंथ से इतर जनता के लिए विकास कार्य कर रही है। कार्यक्रम में नकुड़ ब्लॉक प्रमुख ने पांच साल के विकास कार्यों का ब्योरा जनता के सम्मुख पेश किया। मंगलवार को सरसावा रोड स्थित देवऋषि हॉस्पिटल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लोक निर्माण विभाग राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह ने कहा जनता के बीच विकास कार्यों का हिसाब देना जनप्रतिनिधि की ईमानदार कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने ब्लॉक प्रमुख डॉ सुभाष चौधरी द्वारा कराए विकास कार्यों की सराहना की।कुंवर बृजेश सिंह ने कहा 2027 में भाजपा सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आ रही है। पूर्व मंत्री डॉ. धर्मसिंह सैनी ने कहा कि भाजपा सरकार में जनता को बिजली, पानी...