विकास भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह का निधन,क्षेत्र में शोक
गुमला, अगस्त 6 -- विशुनपुर प्रतिनिधि। विकास भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ता अनिल सिंह का रांची रिम्स में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे वर्ष 1986 से विकास भारती से जुड़े थे और करीब 40 वर्षों तक संस्था के सामाजिक व विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन की सूचना मिलते ही विशुनपुर प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई।अनिल सिंह के निधन पर पद्मश्री अशोक भगत, विकास भारती के संयुक्त सचिव महेंद्र भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद समीर उरांव, भिखारी भगत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संदेश में उन्हें समर्पित सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा गया कि उनके निधन से सामाजिक क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोकाकुल परिजनों को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.